पलामू में डीआईजी किशोर कौशल ने नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त निर्देश दिए

पलामू- पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल आज चैनपुर स्थित पुलिस निरीक्षक सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशो का अनुपालन करते हुए नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन तथा अन्य प्रतिबंधित चीजों की आवाजाही पर रोक लगाने हेतू पूरी सख्ती बरतने, क्षेत्र में पेट्रोलिंग की व्यवस्था को तेज करने तथा रात्रि गस्ती में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लोगों से आपसी समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं से अवगत होने और समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तत्परता बरती जाए। अपराध करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में पुलिस गिरफ्त से बचना नहीं चाहिए। उन्होंने विभिन्न थानों में दर्ज कांडों का निष्पादन करने का सख्त