पलामू के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता ललन पाण्डेय का निधन, नेताओं ने व्यक्त किया शोक
पलामू कांग्रेस अधिवक्ता सेल के अध्यक्ष ललन पाण्डेय के निधन से एक सच्चा शुभचिंतक खो दिया -हृदयानंद मिश्र।
एडवोकेट ललन पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य हृदयानंद मिश्र, एडवोकेट ने कहा कि ललन पाण्डेय सहज, सरल, सौम्य एवं मेरे शुभचिंतक के साथ
वरिष्ठ सिविल मामले के जानकार एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।
श्री मिश्र ने बताया कि ललन पाण्डेय कुशाग्र बुद्धि के विद्यार्थी रहे थे और पलामू जिला स्कूल में मेरे सीनियर रहें थे।
उन्होंने सिमडेगा में हाई स्कूल की सरकारी नौकरी छोड़कर अपनी मातृभूमि पलामू में वकालत के माध्यम से सदैव ग़रीब एवं असहाय व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सहायता जीवन पर्यन्त प्रदान किया।
श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस एवं पलामू जिला अधिवक्ता संघ में भी सभी उनकी सज्जनता एवं समाज के प्रति समर्पण के कायल थे।
श्री मिश्र ने कहा कि 75वर्षीयललन पाण्डेय मेदिनीनगर के निकटवर्ती जोड़ गांव के निवासी थे ।

