पखनाहा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, सर्वसम्मति से बाल ज्योति संघ कमेटी गठित

पखनाहा में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, सर्वसम्मति से कमेटी का गठन

कांडी/गढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पखनाहा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों एवं पूजा समिति से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से ‘बाल ज्योति संघ पखनाहा’ के नाम से पूजा कमेटी का गठन किया। बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से गठित कमेटी में विनोद चौहान को अध्यक्ष, डॉ. रंजीत कुमार को उपाध्यक्ष, बिट्टू कुमार को सचिव तथा इंदल मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बलवंत सिंह, आशुतोष मेहता, बबलू रवि, ओमप्रकाश मेहता, राजू शर्मा, सतीश शर्मा, अनुज पाल, अनुज शाह, अनिल चौहान, सतीश मेहता, विकास मेहता एवं राकेश सिंह को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य मिलकर दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। बैठक में ग्रामीणों से भी पूजा आयोजन में सहयोग करने तथा आपसी एकता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।