पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन निलंबित, सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बने नए थाना प्रभारी
पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन निलंबित, सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बने नए थाना प्रभारी
जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. रविवार को उन्होंने योगदान दिया है।
दरअसल पलामू पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ इंटर स्टेट अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तस्करों में चार पंजाब के रहने वाले हैं. जबकि चार पलामू के रहने वाले हैं. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 33 लाख रुपए नकद बरामद किया था.
आरोप है कि अफीम तस्करों को पिपराटांड़ थाना से मदद मिली थी और उनकी जानकारी में पूरी तस्करी की घटना हुई थी. इसी आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है. आरोप लगने के बाद लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच कमिटी भी बनाई गई थी.
अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पलामू पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली. पंजाब के रहने वाले अफीम तस्करी के डॉक्टर बहन ने पलामू एसपी को सूचना दी थी कि उनके भाई का अपहरण हुआ है. फिरौती की रकम अब तक 7.50 लाख रुपये दी जा चुकी है. पूरे मामले में एसपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया था।
पंजाब के रहने वाले चार तस्कर अफीम खरीदने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें ट्रैप कर लिया गया था. अपहरण की एक कहानी बनाई गई थी. इस पूरी कहानी की जानकारी स्थानीय थाना को भी थी. इस कहानी में थाना प्रभारी की भी भूमिका निकल के सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

