पिछले कई वर्ष पूर्व से प्लास्टिक के घर मे रहने पर मजबूर ललिता देवी

0
download

ललिता देवी पत्ती सतेन्द्र कुमार राम पिछले कई वर्ष पूर्व से प्लास्टिक के घर मे रहने पर मजबूर।

गढ़वा जिला के डंडई प्रखंड के सोनेहारा पँचायत के निवासी ललिता देवी पत्ती सतेन्द्र कुमार राम पिछले कई वर्षो से पलासटीक के घर मे सरन ली हुई है.

ललिता देवी के जर्जर कच्चा मकान पिछले 2 वर्ष बारिस में गिर जाने से बेघर हो गयी है।
जिस कारण एक घर मे रहने को मजबूर है.

ललिता देवी ने बताया कि अभी तक कोई आवास का लाभ नही मिला है. आवास का लाभ लेने के लिए जनता दरबार कई बार दिए लेकिन अभी तक आवास नहीं मिल पाया है।अबुआ आवास योजना का आवेदन भी दिए है।

सभी लोग के राशन नही मिलता है. नही मिलने के कारण आस पास में ही मजदूरी कर अपने बच्चे एवम पति का भरण पोषण कर रहे है. उन्होंने बताया कि राशन कार्ड नाम जोड़ने के लिए लेकर जनता दरबार मे आवेदन भी दिए थे. लेकिन वहाँ उपस्थित कर्मी आवेदन लेने से इनकार कर दिए.

उन्होंने बताया कि बेघर होने बाद अपने नन्हे बच्चे और पति का भरण पोसन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि गांव वालों की मद्दत से किसी तरह एक वक्त का रोजी रोटी जुट पाते है. बाकी आये दिन भूखे पेट भी सोना पड़ता है.

उन्होंने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवम पदाधिकारियो से गुहार लगाया लेकिन किसी ने शुद्ध नही लिया. अब वह अपनी जिंदगी से थक चुकी है।

वही पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ललिता का जर्जर कच्चा मकान गिर गया है. जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ प्लास्टिक के घर मे सरन ली हुई है.

वह किसी तरह मजदूरी कर अपने बच्चों को भरण पोषण कर रही है.पति बाहरी कमाने जाते है लेकिन बच्चा के बिमारी एवम घर का भरण पोषण में चलाना मुस्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी भी कई बार मद्दत किये है. लेकिन अभी तक ललिता देवी सरकारी सुविधाओं से कोसो दूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *