पहली सोमवारी के साथ सावन हुआ शुरू,समाज के नम्र और दयावान समाजसेवी विनोद सिन्हा जी द्वारा एक विशाल संगीत संध्या का आयोजन किया गया

0
ea81ad8c-f77a-45e2-8d46-a44660fe4ffd

पहली सोमवारी के साथ सावन हुआ शुरू,समाज के नम्र और दयावान समाजसेवी माननीय विनोद सिन्हा जी द्वारा एक विशाल संगीत संध्या का आयोजन किया गया

बरमसिया स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक द्वारा किया गया भजन कीर्तन व भक्त जनों के लिए फलाहारी व भंडारे का किया गया आयोजन

गिरिडीह:- सावन महीने के पहला सोमवारी जैसे पवित्र दिन पर समाज के नम्र और दयावान समाजसेवी माननीय विनोद सिन्हा जी द्वारा एक विशाल संगीत संध्या का आयोजन सवेरा चित्र मंदिर में किया गया। इस संगीत संध्या को भव्य एवं भक्ति में बनाने के लिए मशहूर गायिका प्रिया मलिक द्वारा भजन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट पूनम प्रकाश सहाय, प्रिया मलिक, माननीय विनोद सिंह, इनर व्हील क्लब का गिरिडीह सनसाइन की इमीडिएट पेस्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया, इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के मेंबर्स द्वारा वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया, मंच संचालन क्लब की मेंबर नमिता जमुआर एवं साथ ही विनोद सिन्हा जी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शहर के वरिष्ठ नेताओं के साथ बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रकाश सहाय ज़ी, उपस्थित थे । वहां मौजूद सभी लोगों ने भजन संध्या का काफी आनंद उठाया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय एवं मशहूर ज्योतिष सुविमल पंडित ज़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा।वही बरमसिया स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक द्वारा किया गया भजन कीर्तन व भक्त जनों के लिए फलाहारी व भंडारे का किया का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *