पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, वांग झी यी ने तीन गेम में हराया

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, वांग झी यी ने तीन गेम में हराया

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 2026 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग झी यी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए 88 मिनट के मुकाबले में वांग ने सिंधु को 21-11, 15-21, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिंधु ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में वांग ने बाजी मार ली।

इस हार के साथ सिंधु का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया और उनकी रिकॉर्ड छठी वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक की उम्मीद भी खत्म हो गई।

यह मुकाबला भारतीय स्टार के लिए खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि निर्णायक गेम में 16-16 की बराबरी के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में वांग झी यी ने लगातार महत्वपूर्ण अंक हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।