पीएम श्री स्कूल धनयडीह में ” वार्षिकोत्सव समारोह ” एवं ” आनंददायी कक्ष ” का उद्धाटन के साथ पीएम श्री योजना कार्यक्रम की होगी शुरुआत
पीएम श्री स्कूल धनयडीह में ” वार्षिकोत्सव समारोह ” एवं ” आनंददायी कक्ष ” का उद्धाटन के साथ पीएम श्री योजना कार्यक्रम की होगी शुरुआत l
राज्य परियोजना निदेशक , झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , गिरिडीह के आलोक में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में विधालय स्तर पर छात्र- छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रोत्साहन स्वरुप भारत की कला संस्कृति , शिक्षा में उत्कृष्ट एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी गतिविधियों में विधालय परिवार भूमिका निभा रही है l
जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम के निर्देशानुसार गिरिडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विधालय धनयडीह , गिरिडीह के प्रांगण में उल्लास के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा l ज्ञात है कि बच्चों की बुनियाद को मजबूती प्रदान के लिए “आनंददायी कक्ष ” का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा l सांस्कृतिक आदान-प्रदान का गतिविधियों का आयोजन विधालय के नए प्रांगण में आयोजित होगा l
विधालय स्तर पर ” टी. एल. एम . मेला ” का प्रदर्शनी दिनांक- 11 / 2 / 2026 को लगाने की तैयारी में विधालय परिवार लगे हुए हैं l
कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नोडल शिक्षक संजीव कुमार , कार्यक्रम समन्वयक के साथ शिक्षिका शिखा कुमारी, सोनी कुमारी, राहिल मेरी हांसदा,सुनीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, रीता मिश्रा , शिक्षक दिगंबर प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार , आई सी टी प्रभारी सुनील कुमार दास, कार्यालय सहायक अजीत कुमार राय के साथ विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं l


