“पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में कन्वेंशन इवेंट संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर”
पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा गिरिडीह में आज पीएम श्री विद्यालय कन्वेंशन इवेंट का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि डॉक्टर अनुज कुमार प्राचार्य गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह ,योगेश्वर शर्मा प्राचार्य वीएन एस डीएवी की सराहनीय उपस्थिति एवं सहभागिता रहा। सर्वप्रथम सम्मानित अतिथियों एवं प्रधानाध्यापक शिक्षिका के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों को प्रधानाध्यापक ने पौधा एवं शाल देकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय की उपलब्धियां से संबंधित पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने पीएम श्री विद्यालय से संबंधित कार्यक्रम गतिविधियों एवं विद्यालय की उपलब्धियां से संबंधित बातें रखी और सम्मानित अतिथियों से विद्यालय के विकास से संबंधित मार्गदर्शन की अपेक्षा किया ।डॉ अनुज कुमार प्राचार्य गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह ने कहा कि आप सभी अभिभावक और छात्र अपने को भाग्यशाली समझिए कि आप पीएम श्री विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें बच्चों को सिर्फ पठान-पाटन के समय मोबाइल दें और बच्चों को पुस्तक उपलब्ध है पुस्तक से ही पढ़ाई करें बालिका शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ नई शिक्षा नीति के संबंध में अपनी बात को रखा । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय में पठन-पाठन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है योगेश्वर शर्मा प्राचार्य बीएनएस डीएवी ने कहा कि यह विद्यालय लगातार फाइव स्टार प्राप्त कर रहा है और यहां के छात्र-छात्रा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं अभिभावक अपने बच्चों में संस्कार डालें और नियमित विद्यालय भेजें ताकि बच्चे और अधिक सीख सकते हैं विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना किया।समा परवीन प्रधानाध्यापिका बालिका उच्च विद्यालय पाचंबा ने कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं अनुशासन और स्वच्छता के प्रति सजग रहते हैं अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति सजग रहे और अध्यापन कार्य पर ध्यान दें बच्चे को नियमित विद्यालय भेजें उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय है और यहां पर सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी ।कार्यक्रम को तनु प्रिया स्वीटी कुमारी माया मरियम हंसदा पूनम कुमारी ने भी संबोधित किया आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा डॉ अनुज कुमार जागेश्वर शर्मा शमा परवीन तनु प्रिया स्वीटी कुमारी माया मरियम हंसदा पूनम कुमारी एसएमसी सदस्य हिंदू देवी ललिता देवी सोनी देवी काजल देवी सरिता देवी सोनी देवी गीता देवी सहित बाल संसद के प्रीति कुमारी सुलेखा कुमारी बालवीर सौम्या , स्वाति, मुस्कान सुहानी मानवी सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे ।

