पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे ऑस्ट्रिया
भारत के प्रधानमंत्री रूस के बाद दो दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं. पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पिछले 40 साल में भारत की तरफ से कोई भी प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया नहीं गया. चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऑस्ट्रिया दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं. रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और जियो पॉलिटिक्स के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
