एक्सपर्ट पोल के अनुसार प्रेसिडेंट चुनाव में क्या ट्रंप को हरा पाएंगी कमला हैरिस
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे, लेकिन उससे पहले ही वहां की राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है. जो बाइडेन को हटाने के लिए उनकी ही डेमोक्रेटिक पार्टी से आवाजें उठने लगी हैं. जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस का नाम काफी आगे चल रहा है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकती हैं. कमला हैरिस अभी अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं. उनका नाम राष्ट्रपति पद की दौड़ में है. ट्रंप और बाइडेन की डिबेट के बाद से यह चर्चा और तेज हो गई.
हालांकि, कमला हैरिस अब भी बाइडेन का बचाव करते दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि 90 मिनट की बहस के आधार पर राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन के रिकॉर्ड को आंका नहीं जाना चाहिए. वहीं, जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार बने रहेंगे.
