पेड़ों को राखी बांधकर ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

गिरिडीह वन प्रक्षेत्र में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम।

गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की ओर से कोवाड़ एवं गंगापुर में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, वन समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने “पहले वृक्षों का रक्षाबंधन, तब भाइयों का रक्षाबंधन” का नारा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।