पार्श्वनाथ सहोदया गिरिडीह के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान सामरोह

पार्श्वनाथ सहोदया गिरिडीह के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान सामरोह

गिरिडीह :- आउटस्टैंडिंग टीचर ऑफ़ द ईयर सम्मान समारोह का आयोजन सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल , में किया गया। इस सम्मान समारोह में गिरिडीह जिले के छब्बीस सीबीएसई स्कूलों ने शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा , लगन एवं कठिन परिश्रम को ध्यान में सम्मानित किया गया। शिक्षकों को उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए सम्मानित करने की बात काफी लम्बे समय से चल रही थी जिसे अतंतः इस वर्ष से शुरू कर दिया गया। सहोदया की पूर्व मीटिंग विद्यालयों को अपने किसी एक शिक्षक को मनोनीत करने का निर्देश दिया गया था जिसे ध्यान में रखते हुए कुल छब्बीस सीबीएसई स्कूलों ने अपने विद्यालय से एक एक शिक्षकों को मनोनीत किया था। सम्मान समारोह का आयोजन सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में पूरे तैयारी से की गयी। सम्म्मान समारोह का उद्घाटन पार्श्वनाथ सहोदया के अध्यक्ष एवं डीएवी सीसीएल के प्राचार्य श्री ओ पी गोयल , वाईस प्रेजिडेंट एवं सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य आनंद कमल , बी एन एस डी ए वी के उप प्राचार्य योगेश्वर शर्मा , ट्रेजर एवं गुरुनानक पब्लिक स्कूल की प्राचार्य स्वपना कुमार कुमार सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्राचर्य ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पार्श्वनाथ सहोदया के अध्यक्षश्री ओ पी गोयल ने कहा कि गुरु अपने शिष्य को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करते हैं। इन्हें सफलता की राह दिखाते हैं। गुरु का सम्मान करना चाहिए।
श्री आनंद कमल ने भी शिक्षकों को उनके नैतिकता के पालन और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु प्रसंशा की। बी एन एस डी ए वी के उप प्राचार्य श्री योगेश्वर शर्मा ने बताया की शिक्षकों के सम्मान की बात मेरे जेहन में कई समय से चल रही थी , आज शिक्षकों को अपने आँख के सामने सम्मानित होते हुए देख मुझे अच्छा लग रहा है। श्रीमती ममता शर्मा ने सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल को इस सम्मान समारोह के लिए चुने जाने के लिए अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बहादुर प्रसाद पब्लिक स्कूल की प्राचर्य रानी सतवंत , एल एन पी स्कूल के प्राचार्य रामानंद प्रसाद , वेव इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक कृष्णा सिंह , सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचर्या मौसमी भद्रा, हनी हौली की प्राचार्या अनीता सिन्हा सहित अन्य स्कूलों की मौजूद रही।