पांकी विधायक शशिभूषण मेहता की शिकायत पर ग्रामीण सड़कों की जांच, निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप

मेरे प्यारे पांकी विधानसभा क्षेत्रवासियों,
विपरीत परिस्थितियों में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास में लगा हूँ। दिनों दिन सड़कों की स्थिति में सुधार हो रहा है। पर सड़क की स्वीकृति होना और निविदा होना काफी नहीं है। निविदा किसी गलत संवेदक को मिल जाए तो स्थिति में सुधार होना असंभव है।
मैं धन्यवाद देना चाहुंगा भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री, आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी का, जिन्होंने मेरे द्वारा लिखित शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय स्तर की जांच टीम भेजकर महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने की जांच करवाए हैं।
किसी भी कीमत पर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में लूट, अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।
जांच प्रक्रिया में, मैं स्वयं उपस्थित रहा, ढेला रोड में पानी जमने के विषय पर एकतरफा सोच रखकर फेसबुक पोस्ट करनेवाले को बताना चाहता हूँ कि, आपके पसंदीदा जनप्रतिनिधि कम ठेकेदार ज्यादा ने 150 mm की जगह 110 mm पी.सी.सी. ढलाई करके लूट मचाई है। सड़क नीचे होगी तो जलजमाव होगा ही।
अंत में माननीय मंत्री जी, जांच टीम के सदस्यों, और इस संघर्ष में साथ देनेवाले समर्थकों, आम जनता का दिल से धन्यवाद।
आपका सेवक
डॉ० कुशवाहा शशिभूषण मेहता,
विधायक, पांकी विधानसभा क्षेत्र,
पलामू।