*पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पुरनी बैठानी पहाड़ी से अज्ञात नर कंकाल बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
*पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पुरनी बैठानी पहाड़ी से अज्ञात नर कंकाल बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
पांकी प्रखंड के हुरलौंग पंचायत अंतर्गत पुरनी बैठानी पहाड़ी से रविवार को एक अज्ञात नर कंकाल को पुलिस ने बरामद किया है।
इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को पुरनी बैठानी पहाड़ी पर एक अज्ञात कंकाल होने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना के सत्यापन के पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए एम एम सी एच मेदीनीनगर भेज दिया जहां से उसे विधिवत्त सील कर अग्रतार कार्रवाई के लिए रिम्स रांची भेजा गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि कंकाल पुरुष का है कंकाल किसका है यह पता अभी तक नहीं चल सका है, पुलिस उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि 72 घंटे के अंदर नर कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का अंतिम संस्कार प्रशासन के द्वारा कर दिया जाएगा।
