पांकी प्रखंड कार्यालय में मनरेगा जागरूकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पांकी प्रखंड कार्यालय में मनरेगा जागरूकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मनरेगा के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत सचिव को किया गया सम्मानित
पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मनरेगा जागरूकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद उप प्रमुख अमित कुमार चौहान सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे मनरेगा बीपीओ विष्णु मिश्रा समेत विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव समेत मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए। कार्यकम में मनरेगा के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई वहीं हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचे इस हेतु मनरेगा कर्मी एवं पंचायत कर्मियों से विचार भी साझा किया गया मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने बताया कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद तक मनरेगा योजना का लाभ पहुंचाना है उन्होंने कहा कि मनरेगा की अनेकों योजनाएं प्रखंड क्षेत्र में संचालित है लेकिन सही जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं उन्होंने मनरेगा कर्मियों को संबंधित क्षेत्र में बैठक कर लोगों को मनरेगा का प्रति जागरूक करने की अपील की।
जागरूकता शिविर में मनरेगा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुखिया प्रेम प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, सहित सभी पंचायत के प्रतिनिधि व मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

