​पांकी प्रखंड कार्यालय में बीडीसी की बैठक संपन्न,जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा

​पांकी प्रखंड कार्यालय में बीडीसी की बैठक संपन्न,जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा

​ पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा हुई।
​बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिसमें मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए कई पंचायतों में चापानलों की मरम्मत और जलस्तर गिरने की समस्या पर चर्चा की गई।
​ साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग उठाई गई।
साथ ही साथ मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग आवास योजना में पारदर्शिता और तेजी लाने पर जोर दिया गया।
​प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा
​बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निराकरण करें, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ सुलभ हो सके।
​बैठक में पांकी प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार चौहान सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि के अलावा सभी पंचायत समिति सदस्य बीडीसी सदस्य अंचल कर्मी पंचायत सचिव एवं विभिन्न विभागों के कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।