पांकी में एकल अभियान के तहत दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

पांकी में एकल अभियान के तहत दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

​पांकी
एकल अभियान के तत्वावधान में गुरुवार को पांकी स्थित राहेवीर पहाड़ी मंदिर की प्रांगण में दस दिवसीय ‘नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।
​कार्यक्रम का उद्घाटन पांकी पूर्वी के मुखिया प्रेम प्रसाद ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुखिया ने कहा कि एकल अभियान दूरस्थ एवं वंचित ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार शिक्षा प्रदान कर समाज निर्माण की दिशा में बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है।

​इस प्रशिक्षण वर्ग में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 35 नवीन आचार्य हिस्सा ले रहे हैं। अंचल सह सचिव श्री अजीत कुमार गुप्ता ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को एकल अभियान के विभिन्न आयामों और शिक्षण पद्धतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
​कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रशिक्षक कृष्णा यादव, अंचल कार्यालय प्रमुख ओम प्रकाश कुमार पासवान तथा अंचल गतिविधि प्रमुख विनोद राम सहित एकल अभियान के अन्य कार्यकर्ता और नव नियुक्त प्रशिक्षु आचार्य उपस्थित रहे।