पांकी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा किया गया राहुल गांधी का पुतला दहन

0

पांकी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा किया गया राहुल गांधी का पुतला दहन

पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक पर शनिवार कि संध्या भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया, इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद ने बताया कि राहुल गांधी के द्वारा बार बार ओबीसी को अपमानित किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जा सकता। राहुल गांधी ओबीसी को अपमानित करना बंद करें। भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य राहुल गांधी का पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से निकलकर कर्पूरी चौक पर पहुँचे इस दौरान ओबीसी मोर्चा के लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री श्यामनंदन ओझा, ललित मेहता, राजदेव मेहता, संतु सिंह, अक्षय कुमार, सत्यदेव पांडेय, दिलीप ठाकुर, संजय प्रसाद, लालकेश शर्मा सहित सैकड़ों ओबीसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *