पांकी के ताल में देव स्थल चारदीवारी के निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता
पांकी के ताल में देव स्थल चारदीवारी के निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता
घटिया सामग्रियों का उपयोग करने के साथ मानक के विपरीत हो रहा कार्य
पांकी प्रखंड के ताल पंचायत के गहमनाखाड़ गांव में कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन देव स्थल चारदीवारी के निर्माण कार्य में घोर अनियमित बरतने का मामला प्रकाश में आया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग करने के साथ सार्वजनिक भूमि की जगह रैयती भूमि में भी कार्य किया जा रहा है, जिस निजी रैयती भूमि पर शौचालय का निर्माण हुआ है एवं खेती का कार्य होता है उस भूमि पर भी चारवारी का कार्य किया जा रहा है जो कई सवालों को खड़ा कर रहा है।
निर्माण कार्य में प्लिंथ की ढलाई में 8 mm का सरिया लगाया गया है इसके साथ ही बांग्ला ईंट एवं स्थानीय नदी से मिट्टी युक्त बालू का उपयोग किया जा रहा है जिससे इसकी मजबूती पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

