पांकी के सगालीम में राधास्वामी संगठन वाहन योजना के तहत लाभुक को 40% अनुदान पर मिला वाहन

0
c7c615e4-3774-40ec-aa1d-e13276a22861

पांकी के सगालीम में राधास्वामी संगठन वाहन योजना के तहत लाभुक को 40% अनुदान पर मिला वाहन

राधास्वामी संगठन के सगालिम स्थित जिला कार्यालय में रविवार की दोपहर संगठन से जुड़े लाभुक को वाहन योजना के तहत 40% अनुदान पर वाहन प्रदान किया गया, इस अवसर पर संगठन द्वारा प्रदान किए गए नए चार पहिया वाहन का विधिवत पूजन हुआ, कार्यक्रम में संगठन के जिला प्रभारी आशीष कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पांकी प्रखंड प्रभारी अरविंद कुमार समेत अन्य अतिथियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात लाभुक को चाभी सौंपते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में राधा स्वामी संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राधा स्वामी संगठन समाज के सभी वर्ग के लोगों की सेवा के लिए तत्पर है, संगठन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति धर्म संप्रदाय अमीरी गरीबी इत्यादि की पात्रता सिद्ध नहीं करनी पड़ती है, उन्होंने बताया कि संगठन कन्यादान योजना के अंतर्गत लड़कियों की शादी के समय ₹100000 नगद और ₹300000 की उपहार सामग्री प्रदान करती है, वाहन योजना के अंतर्गत नए वाहन की खरीदारी पर 40% तक का अनुदान प्रदान करती है साथ ही आवास योजना के अंतर्गत 80% के अनुदान के साथ मकान बनाकर देती है।
उन्होंने बताया कि संगठन के साथ जुड़ एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने घर परिवार एवं समाज को खुशहाल बनाएं। इस दौरान मौके पर पंचायत प्रतिनिधि मंजू कुमारी, पंचायत प्रतिनिधि पूजा देवी, अल्ताफ अहमद, धनंजय कुमार महतो ,चंदन कुमार समेत अन्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *