पांकी के मुख्य बाजार स्थित अभिजीत कलेक्शन प्रतिष्ठान में हुई चोरी

0
1d1863a8-1703-49ad-960e-803526cbf139

पांकी के मुख्य बाजार स्थित अभिजीत कलेक्शन प्रतिष्ठान में हुई चोरी

चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक आरोपी को चोरी के समान के साथ किया गया बरामद

पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित अभिजीत कलेक्शन प्रतिष्ठान में बुधवार की देर रात चोरी हो गई
जिसका पता तब चला जब गुरुवार की सुबह अभिजीत गुप्ता दुकान का ताला खोले जहां उन्होंने पाया कि दुकान का दूसरा दरवाजा टूटा हुआ है एवं सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी व दुकान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से चोरी की वारदात की पड़ताल की जहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति के द्वारा दुकान में घुसकर लगभग आधा दर्जन से अधिक झोले में भरकर सामान को ले जाया जा रहा है चोरी की वारदात पूरी तरह सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जिसके बाद मुक्तभोगी दुकानदार के द्वारा मामले की जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी गई, व चोरी की वारदात में शामिल व्यक्ति की पहचान भी दुकानदारों के द्वारा की गई जिसके बाद पुलिस ने पांकी के अंबेडकर चौक निवासी टिया पासवान व्यक्ति के घर से चोरी का सामान बरामद किया व चोरी की घटना में संलिप्त व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा, इधर इस घटना के उद्वेदन होने से व्यवसाईयों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *