पांकी के बहेरा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नीट की परीक्षा में सफल छात्र सुभम सिंह को किया सम्मानित
पांकी के बहेरा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नीट की परीक्षा में सफल छात्र सुभम सिंह को किया सम्मानित
पांकी
प्रताप रेसिडेंशियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बहेरा में सोमवार की दोपहर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षा में 627 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 3951 प्राप्त करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र सुभम सिंह को सम्मानित किया गया। सुभम ने अपनी प्राथमिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की थी और वे बचपन से ही अत्यंत मेधावी छात्र रहे हैं, छात्र शुभम सिंह की मां पूर्व मुखिया रह चुकी हैं एवं उनके पिता रणधीर सिंह क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी हैं।
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सुभम सिंह को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सुभम ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिले मार्गदर्शन और अभिभावकों के आशीर्वाद से ही वे आज इस मुकाम तक पहुँच सके हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुखिया मुकेश सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, सहायक आचार्य अध्यक्ष सतीश सिंह, मुखिया मिट्ठू सिंह और समाजसेवी रणधीर सिंह ने सुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक नारायण सिंह ने छात्र की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सुभम की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

