पांकी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक के साथ हुई धोखा घड़ी, ग्राहक के बिना अनुमति के हुई पैसे की निकासी
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
पांकी स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण के खाताधारक तरहसी प्रखंड के गोईंदी गांव निवासी देवंती देवी ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी एवं सीएसपी संचालक तथा अन्य लोगों के खिलाफ धोखा घड़ी एवं बिना अनुमति के पैसे निकासी करने का आरोप लगाते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। धोखा घड़ी की शिकार हुई महिला ने बताया कि उनका झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक मैं खाता खुला हुआ है उन्होंने बताया कि उनके बिना अनुमति के उनका खाता पांकी ब्रांच से तेतराई ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया एवं 3 दिसंबर को बैंक से ₹49000 की निकासी एवं 4 दिसंबर को ₹9000 की बगैर उनके जानकारी के निकासी कर ली गई जिसका पता तब चला जब वह बैंक पैसे की निकासी के लिए पहुंची, जहां उन्हें बताया गया कि उनके खाते में मात्र ₹330 ही हैं इसके बाद महिला ने पांकी स्थित शाखा से खाता संबंधित जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि उनका खाता तेतराई ट्रांसफर किया गया है एवं दो दिनों में कुल 58000 की निकासी भी किया जा चुका है जबकि वे बैंक गए भी नहीं है।
हालांकि घटना के बाद बैंक कर्मियों ने खाते में पैसे वापस होने की बातें बताते हुए एवं इस घटना में शामिल अपराधी पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया, हालांकि इस दौरान महिला ने साइबर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पीड़ित महिला के खाते में कई किस्तों के तहत यूपीआई के माध्यम से 58000 वापस भी कर दिए गए. पीड़ित महिला ने बताया कि पूर्व में भी उनके खाते से 155000 रू गायब हुए हैं जो उन्हें नहीं प्राप्त हुए हैं, इस संबंध में पीड़ित महिला ने 20 दिसंबर को पांकी थाने में लिखित आवेदन भी दिया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने एवं इस धोखा घड़ी में शामिल कुछ लोगों के द्वारा उन्हें धमकी देने की घटना के बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पांकी शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है एवं खाता ट्रांसफर किया गया है उन्होंने बताया कि खाताधारक की अनुमति के बाद खाता ट्रांसफर किया जाता है।
इस संबंध में तेतराई शाखा के सचिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, कैश काउंटर से पैसे की निकासी की घटना हुई है एवं लाभुक को पैसे भी वापस किए जा चुके हैं आगे कार्रवाई हेतु सुपीरियर अथॉरिटी को मामला प्रेषित किया गया है।

