पाकिस्तानी पत्रकार को भारी पड़ा डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को भारत से जोड़ना

0
Untitled

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले की जांच सीक्रेट सर्विस और एफबीआई कर रही है. अभी किसी भी जांच एजेंसी ने इस हमले को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस बीच पाकिस्तान इस हमले की आड़ में भारत को बदनाम करने की नापाक कोशिश करने लगा है.

पाकिस्तान का ये चेहरा तब सामने आया जब वहां के पत्रकार ने अमेरिकी अधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की तरफ इशारा करते हुए सवाल पूछा. पत्रकार ने अपने इस सवाल से पहले कहा, “मुझे नहीं पता कि इस जांच में यूएस मिलिट्री शामिल है या नहीं….. आपको लगता है कि इस तरह के हमले में कोई दूसरा देश शामिल है… क्योंकि हमने बहुत सारी खबरें देखी कि किसी दूसरे देश का इसमें हाथ हो सकता है… हाल ही में हमने देखा कि कोई दूसरा देश और उसकी एजेंसी एक यूएस नागरिक पर न्यूयॉर्क और कनाडा में हमला करने की फिराक में थी, तो क्या आपको लगता है कि कोई दूसरा देश अमेरिका में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *