Main Story

Editor’s Picks

Trending Story

6 महीने पहले बनी पुलिया टूटने के कगार पर, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

महुआडांड़–लोढ़ फॉल मुख्य मार्ग पर रेगाइ गांव के समीप बनाई गई पुलिया अब ग्रामीणों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे...

मकतपुर से कचहरी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानदारों पर गिरी निगम की गाज

गिरिडीह। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छठे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी...

गिरिडीह कॉलेज के छात्रों ने जिला युवा उत्सव में जीते प्रमुख पुरस्कार

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में गिरिडीह कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनगिरिडीह: जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा आयोजित जिला स्तरीय...

संसद में राहुल के तेवर और शाह का पलटवारविक्रम उपाध्याय

राहुल गांधी इन दिनों अमित शाह को नीचा दिखाने के प्रयास में लगे हैं। पहले चुनाव सुधार पर संसद में...

माननीय कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के नेतृत्व में, झारखंड राज्य की बहुप्रतीक्षित एवं अत्यंत महत्वपूर्ण भलपहाड़ी बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण एवं परिणामोन्मुख बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुकेश कुमार जालान, जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह एवं ZRUCC सदस्य (ईस्टर्न रेलवे) के साथ गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स (GDCC) के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे । प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से परियोजना से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

लगभग 45 मिनट तक चली इस बैठक में भलपहाड़ी बांध परियोजना के सभी प्रमुख पहलुओं—पेयजल आपूर्ति, कृषि सिंचाई, औद्योगिक जल...

मेराल में एक करोड़ से ऊपर का अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस ने धर दबोचा।गढ़वा

एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ के...

बरवाडीह–कुटमू मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया हनुमान, मौके पर मौत

बरवाडीह- कुटमू मुख्य मार्ग कुटमू मे छठु प्रसाद के घर के पास गुरुवार को मेन रोड़ पर अज्ञात वाहन के...

बरवाडीह में नदी प्रदूषण का गंभीर मामला, बीमारियों का बढ़ा खतरा

बरवाडीह आदर्श नगर में धड़धड़ी मुख्य नदी में गुरुवार को भारी मात्रा में सड़ा आलू डाल कर पानी को दूषित...

मेराल में एक करोड़ से ऊपर का अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस ने धर दबोचा।गढ़वाएसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास हाईवे किनारे अंशु होटल के पास से करीब एक करोड रुपए का अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। मेराल थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी चिरंजीव मंडल इंस्पेक्टर संतोष कुमार तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर ट्रक की खोजबीन की जाने लगी, इसी दौरान एन एच 39 पर बाना महुआ से आगे अंशु लाइन होटल के किनारे एक बड़ा ट्रक मिला। ट्रक के साथ उसका ड्राइवर गणपत राम जो राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत गुड़ामलानी थाना का रहने वाला है मिला। ड्राइवर से पूछे जाने पर उसने बताया कि ट्रक में चावल भरा हुआ है तथा उसने चावल का फर्जी पेपर भी दिखाया लेकिन संदेह होने पर कंटेनर को खोलवा कर देखा गया तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। ड्राइवर तथा ट्रक को थाना लाकर तलाशी दी गई। तलाशी के दौरान 25440 पीस कांच का बोतल में भरा अंग्रेजी शराब पाया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार इसकी कीमत करीब 1 करोड़ से अधिक बताई गई है। बरामद ट्रक का नंबर आरजे 07 जी डी9573 है जो शराब की तस्करी के लिए बिहार की ओर जा रहा था।जप्त किए गए शराब में इंपीरियल ब्लू 750 एम एल का440 पेटी, प्रत्येक पेटी में बारह बोतल,इसके अतिरिक्त 375 एम एल का 440 पेटी, प्रत्येक पेटी में 24 बोतल तथा 180 एम एल का 200 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 पीस, अंग्रेजी शराब शामिल है।डीएसपी चिरंजीव मंडल ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर से इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक के साथ अंचल अधिकारी यशवंत नायक इंस्पेक्टर संतोष कुमार थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार सहायक अवर निरीक्षक जालंधर पासवान हवलदार राजेश्वर खलखो जवान अंजनीकांत जितेंद्र कुमार अनिल राम सहायक अवर निरीक्षक विमलेश कुमार रवि शामिल थे