ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आगामी प्रेरणा कार्यक्रम में सम्मान एवं पुरस्कार के लिए चयनित
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आगामी प्रेरणा कार्यक्रम में सम्मान एवं पुरस्कार के लिए चयनित
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह आगामी प्रेरणा कार्यक्रम में सम्मान एवं पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। 2024 के प्रेरणा कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक को उनके सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन, सराहनीय भागीदारी, समर्पण, दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मेंटर के कुप में चयन किया गया है। विद्यालय के शिक्षकों को उचित मार्ग दर्शन, मेंटर के रुप में चयन, प्रोत्साहन एवं उनके उत्साह वर्धन के लिए प्रेरणा ने प्राचार्य डॉ. ए. के सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विद्यालय के निदेशक सह पॉकी विधायक डॉ. एस. वी. पी. मेहता खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं गौरव का विषय है इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी।
