ओखरगाड़ा पैक्स में अनुदानित धान बीज की आपूर्ति, किसान बोले—मिल नहीं रहा बीज
मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पश्चिमी पंचायत स्थित पैक्स में किसानों के लिए अनुदानित बीज आवंटित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में कृषि निदेशक झारखंड रांची के आपूर्ति आदेश द्वारा गढ़वा जिले को बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम तथा बिजोत्पादन योजना अंतर्गत प्रमाणित शंकर धान 50% अनुदानित दर पर आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसमें मेराल प्रखंड के ओखरगड़ा पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष दिवाकर यादव को AZ 8433DT 32.5 क्विंटल धान अनुदानित दर पर बिक्री के लिए मिला है। इसी तरह Arize 6129 Gold 15 क्विंटल धान,DRRH 2 धान 4.6 क्विंटल तथा PNPH 24 धान 25 क्विंटल मिला है। जबकि किसानों के लिए अनुदानित दर प्रति किलो निर्धारित किया गया है। जिसमें एराइज 6129 का दर 190 रुपए प्रति किलो,AZ 8433DT प्रति किलो 225 रुपए ,DRRH 2 प्रति किलो 110 रुपए तथा PNPH 24 प्रति किलो 76 रुपए निर्धारित है। मेराल प्रखंड के 20 पंचायत में किसानों के लिए अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया गया है ।जो प्रखंड के किसानों के लिए नाकाफी है। इधर बाना गांव के किसान विजय चौधरी,रेजो गांव के किसान अलखनारायण चौबे,अवध किशोर चौबे ने बताया कि पैक्स में धान बीज उपलब्ध होने की बात पुछने पर पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान नहीं आने की बात बताया।
पक्ष
पैक्स अध्यक्ष दिवाकर यादव ने पुछने पर बताया कि अभी धान का बीज उपलब्ध नहीं हुआ है। जबकि कंपनी को पैसा जमा कर दिया हूं। इसके अलावा पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि धान कंपनी वाला फोन ही नहीं उठा रहा है।
पक्ष
इस संबंध में पूछने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी ने बतायी कि ओखरगाडा़ पैक्स में चार तरह के 77 क्विंटल के लगभग अनुदानित धान बीज उपलब्ध हो गया है। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा झुठ बोलना बहुत ही गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि कृषि पदाधिकारी द्वारा बीज के अंकुरण के पश्चात ही बीच वितरित किया जाता है।
