ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल का अभियान रथ रंका पहुंचा

0
dadab02a-9712-4a7a-925a-2a160083d08f

ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल का अभियान रथ रंका पहुंचा
वीरेन्द्र साव ने जननाय करपुरी ठाकुर चौक रंका में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि पिछले पचहत्तर साल से ओबीसी के लोग छल्ले गए है अब समय आ गया है जगने का, अब नहीं जगे तो आने वाले समय में आपका स्थिति और दयनीय होने वाला है, राजनैतिक शैक्षणिकएवं आर्थिक रूप से हम काफ़ी पीछे हैं हमारा रहनुमा अभी तक न केंद्र की सरकार में कोई रहा न राज्य की सरकार में जिसका परिणाम है कि पंचायत चुनाव से लेकर नगर पंचायत तक अधिकार नही मिला। पिछड़ी जाती के हकमारी के सवाल पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच मैदान में ईमानदारी के साथ खड़ी है आप अपना एकता को दिखाने के लिए 11 फरवरी को भारी से भारी संख्या में डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में पहुंच कर हुंकार भरें। आपकी उपस्थिति ही हमे ऊर्जा प्रदान करेगी। उक्त नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुऐ डॉ इस्त्याक रजा ने कहा कि हमे एकजुटता दिखाने का समय आ गया है, अब्दुल मन्नान सर ने कहा की जातीयों में नही बटना है ओबीसी शक्ति बनना है,विकास कुमार चंद्रवंशी ने युवा शक्ति को आगे आकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया उक्त अवसर पर राजकुमार साह मंटू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *