निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर ABVP का विरोध मार्च, टावर चौक पर CM का पुतला दहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई द्वारा झंडा मैदान से टावर चौक तक विरोध मार्च निकाल कर टावर चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया मौके पर ABVP के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार का विरोध करने वाले व्यक्ति को हमेशा- हमेशा के लिए खामोश कर दिया जाता है जैसे रामेश्वर मुर्मू, सूर्या हांसदा और अब निशा भगत… क्या झारखंड में आदिवासी समाज का आवाज उठाना पाप है अपना अधिकारों के लिए , धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है क्या ? एवं वर्तमान समय में झारखंड पुलिस की विफलता भी बड़ा कारण है मंटु मुर्मू ने आरोप लगाया कि निशा भगत ने बहुत बार प्रताड़ना और मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई थी, लेकिन हेमंत सरकार के प्रशासन और पिठोरिया थाने की पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
जमीन माफिया और आरोपियों को संरक्षण का आरोप है कि राज्य में जमीन माफिया और सत्ता के संरक्षण में पलने वाले लोगों (जैसे अजय तिर्की और संबंधित थाना प्रभारी) की वजह से निशा भगत मानसिक प्रताड़ना की शिकार हुईं।
जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि चरित्र हनन और घटिया टिप्पणियां अजय तिर्की द्वारा निशा भगत के निजी जीवन और चरित्र पर किए गए कथित नीचतापूर्ण हमलों और बयानों पर सवाल उठाया है और पूछा है कि ऐसे लोगों को सरकार का संरक्षण क्यों प्राप्त है।
SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई जांच प्रस्ताव करने से अपना जवाबदेही खत्म नहीं होता है राज्य सरकार नामजद आरोपियों अजय तिर्की व ज्योत्सना केरकेट्टा एवं अन्य की तुरंत गिरफ्तारी हो मौके पर नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी बिट्टू मोदी, श्रेयांश सौरव , प्रशांत कुमार, रितेश पांडे, केशव सिंन्हा संस्कार साहू, सूरज राणा ,कन्हैया कुमार, अमित कुमार गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे