NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर मारे छापे;

0
download (5)

NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर मारे छापे, जानिए किस मामले में हो रही कार्रवाई आज शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह से एनआईए द्वारा मारे गए कुल 44 स्थानों में से एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में नौ और भयंदर में एक जगह की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के पुलिस बलों के साथ करीबी समन्वय में इन स्थानों पर छापेमारी की। यह मामला आरोपी व्यक्तियों और उनके सहयोगियों द्वारा रची गई एक आपराधिक साजिश से संबंधित है, जिन्होंने अल-कायदा और आईएसआईएस समेत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की हिंसक चरमपंथी विचारधारा की प्रतिज्ञा की थी और एक आतंकवादी गिरोह बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *