महिला सीईओ बन बैठी कातिल, बेटे की लाश लेकर घूमती रही

0
download (2)

महिला सीईओ बन बैठी कातिल, बेटे की लाश लेकर घूमती रही

 

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. महिला के पास से बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी. 2019 में उसका बेटा पैदा हुआ था और 2020 में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया. मामला कोर्ट में चला गया, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया. कोर्ट ने आदेश दिया था कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला प्रेशर आ गई, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले. इसलिए प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार को बेटे को साथ लेकर गोवा गई और होटल में हत्याकांड को अंजाम दे दिया. महिला का सोचना था कि उसका पति बेटे से ना मिल सके. इसलिए उसने बेटे को ही खत्म कर दिया.

दरअसल, गोवा के जिस होटल में महिला रुकी थी, वहां वह अपने चार साल के बच्चे को भी साथ लेकर आई थी. जब महिला होटल छोड़कर गई तो बच्चा उसके साथ नहीं था. महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ को उस पर शक हुआ. जिस टैक्सी से महिला गई वह लोकल थी, इसलिए होटल के स्टाफ ने टैक्सी वाले से फोन कर महिला के बारे में पूछा. टैक्सी वाले ने बताया कि महिला टैक्सी में अकली ही है. इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी और पुलिस ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में महिला को गिरफ्तार कर बैग में बच्चे की लाश बरामद कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed