नेपाल में गिर सकती है ‘प्रचंड’ सरकार, कॉमरेड ओली और नेपाल कांग्रेस ने खेला नया दांव

0
Untitled

नेपाल में कॉमरेड ओली और नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने ‘प्रचंड’ सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, जिसके बाद अब पुष्प दहल कमल प्रचंड की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है. फिलहाल, प्रचंड ने अपने पद से स्तीफा देने के बजाय संसद में विश्वास मत का सामने करने की बात कही है, जिसके बाद नेपाल की सियासी उठापटक तेज हो गई है.

नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने बताया कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और CPN-UML के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच सोमवार आधी रात को नई गठबंधन सरकार को लेकर सहमति बनी है. इसको लेकर दोनों पार्टियों ने ‘राष्ट्रीय आम सहमति सरकार’ बनाने के लिए सत्ता-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. नेपाली कांग्रेस के सदस्य सऊद ने बताया कि 78 वर्षीय देउबा और 72 वर्षीय ओली बचे हुए कार्यकाल के लिए बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *