नेपाल में बाढ़ के बीच भारत का राहत-बचाव अभियान जारी, 68.5 टन राहत सामग्री पहुंची

नेपाल में जारी बाढ़ के बीच भारत का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। भारतीय वायुसेना की चौथी उड़ान 11 टन आवश्यक राहत सामग्री और तकनीकी सहायता के साथ काठमांडू पहुँच गई है। विमान में खोज एवं बचाव के लिए टनल तकनीकी दल व उपकरण, DNA विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ और उपकरण तथा कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल और हाइजीन किट शामिल हैं।

230 फीट लंबे मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के उपकरण से लदे 16 ट्रक भी नेपाल पहुँच चुके हैं। अब तक कुल 68.5 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुँचाई जा चुकी है, जिसमें दवाइयाँ, खाद्य पैकेट, जनरेटर और जल शुद्धिकरण टैबलेट शामिल हैं।