नीलांबर-पीतांबरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

नीलांबर-पीतांबरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने झंडोत्तोलन की समय-सारणी जारी कर दी है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय से होगी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामधनी साहू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और थाना लेस्लीगंज में क्रमशः ध्वजारोहण किया जाएगा। गांधी चौक, राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, प्रखंड संसाधन केंद्र, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन होगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस से पहले परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए सशस्त्र बल की प्रतिनिधि टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। वहीं, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया है।