नौडीहा-छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 पेटी नकली शराब बरामद
नौडीहा और छतरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई लगभग 700 पेटी नकली शराब बरामद
नकली शराब स्टॉक आडा का किया पुलिस भंडाफोड़
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत खैरादोहर पंचायत के कुम्हारटाड स्थित रामप्रवेश राम के मकान में नौडीहा बाजार थाना और छतरपुर थाना पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मकान में छापामारी की छापामारी के दौरान लगभग तीन पिकअप (जेवी चौवाइस) लगभग 700 पेटी ,750ml मूल्य लागत 30 लाख की नकली शराब घर में स्टॉक किया हुआ पुलिस बरामद किया.. सूचना मिलते ही पलामू उत्पाद विभाग के पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, छतरपुर इंस्पेक्टर द्वारिका राम थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी छतरपुर एसआई राजीव कुमार, नौडीहा एसआई दीपक कुमार मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और ताला तोड़कर घर में स्टॉक किया हुआ अवैध शराब के पेटी को बरामद किया पुलिस सभी बिंदु के जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है आखिरकार नकली शराब इतनी बड़ी मात्रा में स्टॉक किसने किया या मकान मालिक का संलिप्त है या क्षेत्र में नकली शराब बनाया जा रहा है.. नकली शराब कुमहारटाड सुनसान जगह पर स्टॉकर किया मिला.. नौडीहा बाजार थाना के सट्टे हुए बिहार है सुनसान जगह पर पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर हुआ भंडाफोड़ दारु शराब माफिया फरार.. इसी क्षेत्र में पूर्व में लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक घर से नकली शराब का पेटी, ईस्प्रीट, झारखंड सरकार का स्टीकर अन्य बरामद हुआ था और पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई किया गया था।

