नंबर बढ़ाने के नाम पर हो रही वसूली, प्रधानाध्यापक 500 रुपये लेते पकड़ाए

0
download (2)

अपने बिहार में एक पुरानी कहावत है गुरु गुड़ और चेला चीनी खाने का मतलब की अक्सर गुरुजी से तेज उनका चेला निकलता है गया जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है एक सरकारी स्कूल में प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर जारी वसूली के खेल का खुलासा स्कूल के छात्रों ने कर दिया खुद प्रधानाध्यापक महोदय 500 लेते पकड़े गए इसका वीडियो फोटो भी वायरल हो रहा है हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते है।

यह मामला डुमरिया प्रखंड उत्क्रमित हाई स्कूल का है जहां इन दोनों दसवीं कक्षा के प्रैक्टिकल का एग्जाम चल रहा है। उसमें बेहतर मार्क्स देने के लिए बच्चों से 500 वसूली की जा रही थी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसका खुलासा कर देने का मन बनाया। प्लान के तहत विद्यालय के प्रधान शिक्षक महोदय को पैसे देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। कई विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल कॉपी के साथ 500 का नोट प्रधानाध्यापक को महोदय को दिया और एक दूसरे छात्र ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं छात्रों ने यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल भी कर दिया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़का 500 का नोट निकलता है फिर उसे गुरु जी की ओर बढ़ता है और गुरु जी वह नोट लेकर अपनी जेब में रख लेते हैं।वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को स्कूल में स्थानीय लोगों और छात्रों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्कूल के अन्य शिक्षक भी उनके विरोध में उतर गए हैं। आरोपी प्रधानाध्यापक इन शिक्षकों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *