नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से गई जान
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन रात अचानक सीने में दर्द शुरू होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नाना पाटेकर को जब अस्पताल लाया गया, तब तक वे नहीं बचे। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे मृत घोषित किया गया। इलाज के दौरान उन्हें करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
डॉक्टर के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर अपनी बिगड़ती तबीयत की जानकारी दी थी। रात के समय के कारण उस मैसेज को तुरंत देखा नहीं जा सका। बाद में दोस्त ने उन्हें फोन किया और करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा।
बताया गया कि उस समय नाना पाटेकर को अधिक पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वे धीरे-धीरे बेहोश होने लगे। इसके बाद उनके केयरटेकर को अस्पताल भेजा गया और एंबुलेंस बुलाई गई।
डॉक्टर के मुताबिक, जब अस्पताल की इमरजेंसी टीम उनके घर पहुंची, तब नाना पाटेकर पूरी तरह नॉन-रिएक्टिव थे। टीम ने तुरंत कार्डियक मसाज शुरू की। उन्हें सुबह करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच मणिपाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोग गहरे दुखी हैं। लोग उनके अभिनय और सिनेमा में दिए योगदान को याद कर रहे हैं। अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में विशेष जगह बनाने वाले नाना पाटेकर अब फैंस के बीच अमर रहेंगे।

