नागरिक संघर्ष मोर्चा के पलामू लोकसभा प्रत्याशी होंगे गणेश रवि
नागरिक संघर्ष मोर्चा के पलामू लोकसभा प्रत्याशी होंगे गणेश रवि
मेदिनीनगर । पलामू लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नागरिक संघर्ष मोर्चा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रसाद गुप्ता जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 लोकसभा सीटों पर नागरिक संघर्ष मोर्चा की ओर से उम्मीदवार खड़ा किए जाएंगे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पलामू लोकसभा से पलामू पुत्र लोकप्रिय जनजन के नेता गणेश रवि को पलामू लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाएगा। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पलामू के नागरिकों के लिए गणेश रवि पिछले 25 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। वह हर जन मुद्दों पर जनता के साथ खड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेश रवि को पलामू की जनता नोट और वोट दोनों देगी और लोकसभा में भेजेगा।
नागरिक संघर्ष मोर्चा
पलामू लोकसभा 2024 के प्रत्याशी बनाए जाने पर गणेश रवि ने पलामू लोकसभा के तमाम मतदाताओं और केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री देवेंद्र प्रसाद गुप्ता जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।
