मुंबई में अमित शाह-एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे चली बातचीत; एक ही कार से पहुंचे एशियाटिक सोसाइटी
मुंबई में गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है। गृहमंत्री ने एशियाटिक सोसाइटी में जाने से पहले डिप्टी सीएम शिंदे से सह्याद्रि गेस्ट हाउस में भेंट की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत हुई है। इसके अलावा वे एक ही कार में एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं।

