मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ धनबाद पहुंचे, सांसद ढुल्लू महतो की बेटी को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय मुलाकात की तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।

