मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत हरिहरगंज में विशेष स्वास्थ्य सहायता शिविर आयोजित, 15 मरीज चिन्हित
हरिहरगंज/पलामू : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना। के तहत गुरुवार को हरिहरगंज प्रखंड सभागार में विशेष स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गंभीर एवं असाध्य बीमारियो ं से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें योजना का लाभ दिलान े की प्रक्रिया पूरी की गई । प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार की उपस्थिति तथा चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व मे ं आयोजित शिविर में कुल 15 मरीजों को योजना के लिए चिन्हित किया गया। चयनित लाभुकों को उनकी बीमारी के अनुरूप उपचार के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से मरीजों को इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसस े महंग े उपचार का आर्थिक बोझ कम होता ह ै और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है। शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। साथ ही योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए प्रखंड कार्यालय अथवा संबंधित विभाग से संपर्क करें। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजो ं मे ं उम्मीद जगी ह ै तथा सरकार की स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग

