मुखिया ने किसानों के बीच गरमा सब्जी बीज का वितरण किया

मुखिया ने किसानों के बीच गरमा सब्जी बीज का वितरण किया
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत में कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कृषक उत्पादक संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (एफपीओ लेस्लीगंज) के तत्वावधान में पंचायत के किसानों के बीच गरमा सब्जी बीज का वितरण किया गया।
बीज वितरण कार्यक्रम में एफपीओ के अध्यक्ष मनोरंजन कुमार दुबे, बीओडी मेंबर अजय कुमार, मालती देवी एवं पंचायत की मुखिया पूर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से किसानों को बीज प्रदान किया। इस अवसर पर किसानों को गरमा मौसम में सब्जी उत्पादन से होने वाले लाभ एवं आय बढ़ाने के संबंध में जानकारी भी दी गई।
एफपीओ अध्यक्ष मनोरंजन कुमार दुबे ने बताया कि संगठन का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी जानकारी एवं बाजार से जोड़कर उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। वहीं मुखिया पूर्णिमा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

You may have missed