मराठी स्कूलों की बदहाली पर बोले जस्टिस पीवी वराले, कुंभ बजट को लेकर कही बड़ी बात
मराठी स्कूलों की बदहाली पर बोले जस्टिस पीवी वराले, कुंभ बजट को लेकर कही बड़ी बात
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीवी वराले ने महाराष्ट्र में मराठी माध्यम के स्कूलों की स्थिति पर चिंता जताई। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ के बजट का अगर 0.1 प्रतिशत भी मराठी स्कूलों पर खर्च किया गया होता, तो करीब 100 स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था।
दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र में फंड की कमी के कारण मराठी माध्यम के करीब 100 स्कूलों के बंद होने की खबर सामने आई थी। शनिवार, 22 अगस्त को कार्यक्रम में जस्टिस वराले ने कहा कि स्कूलों की स्थिति बदतर है और इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

