मोटरसाइकिल से मिक्सर मशीन में जोरदार टक्कर से एक युवक की मौत

0
c4da3779-b5a6-4963-acca-5563cd739991

खेत से घर लौटने के क्रम में मिक्सर मशीन से जोरदार टक्कर होने से पुरैनी निवासी आकाश गुप्ता की मौत

थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी श्यामा प्रसाद शाह के 20 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार गुप्ता की मौत मिक्सर मशीन से जोरदार टक्कर लगने से हो गई। घटना सोमवार की सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन के सहयोग से आकाश गुप्ता को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चितपुकार से पूरा गांव में मातम छा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश कुमार का परिवार अत्यंत गरीब है। पिता मजदूरी कर घर का पालन पोषण करते हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश कुमार गुप्ता महदईया स्थित अपने खेत से वापस घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था इसी क्रम में शिवपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सड़क के किनारे खड़ा मिक्सर मशीन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इधर अनुमंडलीय अस्पताल के बाहर जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू, झामुमो नेता सुरेंद्र गुप्ता के अलावे सैकड़ों लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक आकाश गुप्ता को मुआवजा दो, परिवार वाले को अनाज दो, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि का नारा लगा रहे थे। लगभग 1 घंटे के बाद धरना स्थल पर पहुंचे सीआई विजेंद्र उपाध्याय व अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रकाश कुमार ने आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपए का मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

धरने पर बैठे लोगों में जितेंद्र गुप्ता,आदित्य गुप्ता,रूपेश कुमार,नंदा प्रसाद,उमेश गुप्ता,पप्पू विश्वकर्मा,राजेंद्र गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,हृदय प्रसाद,अंकित गुप्ता,दिनेश प्रसाद,लालमणि गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,तुलसीदास,साहब शाह,अजय गुप्ता,संतोष गुप्ता,आशीष कुमार,आदित्य पाल,पिंटू विश्वकर्मा, शशि कुमार,अनिल राम,आकाश रजक,पावन जयसवाल, मिठू जयसवाल,प्रिंस कुमार,अभय गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş