मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गढ़देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

पीएम नरेंद्र मोदी का शासन काल 12 वर्ष पूरा होने पर गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना
गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासनकाल 12 वर्ष पूरा होने पर आज बुधवार को गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना की । इस दौरान लोगों ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की ।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ माननीय पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत पर जोर दिया है । उनकी उपलब्धियां और फैसला सामाजिक कल्याण के लिए होता है नोटबंदी जीएसटी, डिजिटल इंडिया सहित इसके कई उदाहरण हैं । देश को आपातकालीन स्थिति से बचाने में पीएम मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
भाजपा महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित देश के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई कार्यक्रम संचालित किए हैं । जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री व समाजसेवी डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है । ऐसा सड़कों की स्थिति देखने के बाद महसूस होता है । एक्सप्रेस वे, नए हवाई अड्डे, बंदे भारत जैसे ट्रेनों के आधुनिकीकरण के लिए इतिहास में याद रखा जाएगा । विदेशों में भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है । भारत डिजिटल लेन देन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल किया है । रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है । सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य सुरक्षात्मक नीतियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है । उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल उनकी सर्वाधिक लोकप्रियता और सच्चे राष्ट्रवाद का स्पष्ट प्रमाण है । हमें उनके 12 साल की उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए । देश को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प के साथ हम सभी को जुड़ना चाहिए ।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, भाजपा जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, गढ़वा मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।