मनरेगा योजनाओं बीपीओ कर रहीं है धांधली, प्रखंड प्रमुख

0
5af6a365-bd8c-4fc4-bb57-7221dedc5632

विशुनपुरा:-प्रमुख दीपा कुमारी ने प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं में मजदूरों के बिना कार्य कराये लाखो रु की फर्जी निकासी को लेकर बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कारवायी करने की मांग किया है।
उन्होंने विशुनपुरा मनरेगा बीपीओ डिंपल गुप्ता पर योजनाओं में मजदूरों के बिना कार्य कराये लाखो रु की भुगतान करने की आरोप लगाया है।

प्रमुख ने दिए आवेदन में दर्शाया है, कि लगातार लोगो द्वारा शिकायत मिल रही थी, कि मनरेगा योजनाओं में मजदूरों के बिना कार्य कराए मास्टर रोल सेब किया जारहा है। और भुगतान भी कर दिया जारहा है।
जिसको लेकर प्रमुख ने मनरेगा बीपीओ डिम्पल गुप्ता को 10 दिन पूर्व प्रखंड के सभी मनरेगा योजनाओं में भुगतान की रोक लगाते हुए योजनाओं की जांच करवा कर भुगतान कराने का आदेश दिया था, लेकिन बीपीओ ने योजनाओं की जांच किये बिना ही लाखो रु का भुगतान करवा दिया।
प्रमुख ने मनरेगा योजनाओ में मजदूरों के बिना कार्य किये भुगतान का आरोप लगाया है।
प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बीपीओ, मुखिया, पँचायत सेवक एवम रोजगार सेवक की बड़ी भूमिका बताया है।

इस सम्बंध में विशुनपुरा बीपीओ से पूछे जाने पर बताया कि प्रमुख द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, तथा जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *