मनिका विधायक ने किया दो पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

0
9ade6470-80a1-4c99-9869-d23db8c8bfd7

मनिका विधायक ने किया दो पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास।

मनिका- मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापत का अनावरण विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर किया। उक्त पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद से लातेहार जिला अंतगर्त मनिका प्रखंड के बरवैया पथ मे मतनाग छलका पर पुल निर्माण किया जाएगा। वही मटर्लॉन्ग मे सनगड़वा नदी पुल निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं तथा जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य को गति दी जा रही है। इस पुल के बन जाने से बरसात के समय मे इस क्षेत्र के लोग सीधे प्रखण्ड मुख्यालय से जुड़ जाएगे और आवागमन के करने मे काफी सुविधा होगी। आगे उन्होंने कहा की हम अपने स्तर से मनिका प्रखण्ड मे सारी जटिल समस्याओं का समाधान किए हैं। बाकी बचे हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा मौके विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, वृन्द बिहारी यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव, जन्हो मुखिया बहादुर उरांव समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed