मनिका प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप कार दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

0
47859f84-ea2b-4976-9f30-29fae6e1fd31

मनिका प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप कार दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

मनिका प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप दिन शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे कर दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति लोहरदगा से बरवाडीह 10 प्लस टू विद्यालय में योगदान देने जा रहे थे इसी के दौरान डिग्री कॉलेज के समीप चालक का नियंत्रण अचानक खराब हो गया जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें हर्ष कुमार मित्तल उम्र लगभग 22 वर्ष अंजली कुमारी उम्र लगभग 30 वर्ष ओमप्रकाश सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष अजीत कुमार सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा गया जहां पर चारों घायल लोगों का प्राथमिक उपचार की गई एवं बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना का सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मनिका सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पर भेजें जहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा घटना कैसे घटी इसके बारे में छानबीन की जा रही है एवं पुलिस प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचकर चारों घायल लोगों का स्थिति का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *