मनिका में नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई, उमड़ा जन सैलाब

0

मनिका में नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई, उमड़ा जन सैलाब।

मनिका- नौ दिनों तक चले शारदीय ने नवरात्र के बाद मनिका प्रखंड में शनिवार को विजयादशमी और दशहरा का का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। त्त्यौहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। गुरुवार व शुक्रवार को लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालो में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख समृद्धि का की कामना की। अमर पूजा समिति सिन्जो तथा नव युवक संघ मनिका सहीत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकाले तो मां की अंतिम दर्शन के दौरान मनिका प्रखंड मुख्यालय के हर चौक- चौराहो पर भक्तों की मां की दर्शन को लेकर होड़ सी मची रही। वहीं भारी संख्या में श्रद्धालु डीजे पर बज रहे डीजे की भक्ति धुन पर थिरकते के साथ जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते हुए नजदीकी जलाशय की ओर बढ़े। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदा किया। विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना से प्रेरित होकर विसर्जन अवधि तक भावुक दिखे। विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की। साथ ही अमर पूजा समिति सिन्जो एवं नवयुवक संघ मनिका के कार्यकर्ता भी विसर्जन को सफल बनाने में लगे हुए थे। पुलिस की निगरानी में भक्तों ने शांतिपूर्वक तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। जलाशय की किनारे सुरक्षा व्यवस्था के तहत चौकसी बरती गई। और श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बच्चों को जलाशय से दूर रखने की सलाह दी गई। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को रथ पर सजाकर जलाशय पर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। और श्रद्धा से प्रतिमाओं को जलाशय में विसर्जन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *